Thursday, May 9Ujala LIve News
Shadow

बीजेपी नेत्री कविता त्रिपाठी ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील की

Ujala Live

बीजेपी नेत्री कविता त्रिपाठी ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील की

52वीं लोकसभा इलाहाबाद भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी की धर्मपत्नी कविता त्रिपाठी ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन शिशु संगम विद्या मंदिर कीडगंज में संबोधित किया। भाजपा मीडिया प्रभारी गोपाल जी मालवीय ने बताया । मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी,कविता यादव त्रिपाठी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री, विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, अतिथि प्रिंस गुप्ता लोक सभा विस्तारक शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता,राजेंद्र मिश्रा महानगर अध्यक्ष, कार्यक्रम का संचालन दक्षिणी विधानसभा संयोजक ज्ञानेश्वर शुक्ला ने किया। उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने भारत माता की जय के नारे लगाकर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश भरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे हैं विकसित भारत एवं विकास कार्यों को प्रत्येक बूथ पर ले जाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहां जैसे पंडित के श्रीनाथ त्रिपाठी जी के समय हमारा घर के दरवाजे हर कार्य कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के लिए के लिए खुले रहते थे वैसे ही अभी भी हर कार्यकर्ताओं के लिए एवं आम जनता के लिए खुले हैं और खुले रहेंगे ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बोला बूथ पर कमल खिलाना है। सांसद डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के पुराने समय को याद किया और कार्यकर्ताओं को पंडित जी से जुड़ी अनेक जानकारियां साझा करी और मंच से बोला अपने संबोधन में बोला जो पिता पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी में गुण है वही उनके पुत्र के नीरज त्रिपाठी में भी है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण चलाए जा रहे सरकार के कार्यों को कार्यकर्ताओं को बताया। जिला उपाध्यक्ष गिरजेश, मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल,वरिष्ठ पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर (गिरी बाबा)जिला मंत्री सितारा लाल, कार्यालय मंत्री राजन शुक्ला, बूथ प्रबंधन का कार्य प्रमुख दीप द्विवेदी, विवेक अग्रवाल, पांचो मंडलों के अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा प्रमुख अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मिश्रा अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें