Saturday, July 27Ujala LIve News
Shadow

जयंती पर याद किये गये चाचा नेहरू

Ujala Live

जयंती पर याद किये गये चाचा नेहरू

प्रयागराज: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं जन्म तिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक आवास आनंद भवन पर पूर्व न्यायमूर्ति सभाजीत यादव की अगुवाई में कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प बरसाए। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहाकि भारत रत्न नेहरू जी आजादी के आंदोलन के नायक थे। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा पंडित नेहरू गुटनिरपेक्ष आंदोलन और निस्त्रीकरण के प्रणेता थे। कहाकि वह देश के मजबूत आधार स्तंभ थे। इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, अनुग्रह नारायण सिंह, संजय तिवारी, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, करमचंद बिंद, रईस अहमद, मनोज पासी, रजनीश विश्रामदास, छोटेलाल पटेल, अंशुमान पटेल, सत्या पाण्डेय, श्याम सिंह यादव, अफ्फान अशहर, लाल सिंह पटेल, विजय यादव, राम मनोरथ सरोज, सोनू दूबे, विनय पाण्डेय सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें