Monday, May 20Ujala LIve News
Shadow

हसीब कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त,कांग्रेसियों ने जाहिर की खुशी

Ujala Live

 

हसीब कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त,कांग्रेसियों ने जाहिर की खुशी

प्रयागराज: लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान तेज करने, मीडिया में अपनी बात मजबूती से रखने को कांग्रेस ने हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर तय कर दिये हैं। चुनाव को देखते हुए पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने को लोकसभावार मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाये गये हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सी०पी० राय द्वारा जारी किये गये पत्र में फूलपुर और प्रयागराज लोकसभा सीट पर जिला शहर कांग्रेस के प्रवक्ता हसीब अहमद को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी नेताओं और संगठन के बीच समन्वय बनाने में उनकी भूमिका भी रहेगी। हसीब ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जाहिर किया है। इस दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने हसीब अहमद को मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाये जाने पर बधाई दी।

इस मौके पर: जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, मुकुंद तिवारी, फुजैल हाश्मी, रईस अहमद, मनोज पासी, मो०हसीन, सुनील यादव, राकेश पटेल साहित आदि लोगों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें