Thursday, May 9Ujala LIve News
Shadow

जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति और मिशन दीदी अभियान चलाया गया

Ujala Live

जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति और मिशन दीदी अभियान चलाया गया

रिपोर्ट- समर सैम
सोनभद्र। बेटी बचाओ अभियान को धार देने के लिए जनपद सोनभद्र में विभिन्न इवेंट्स आयोजित कर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को अपने अधिकारों एवं अत्याचारों से निपटने में सम्बलता मिले। इसी क्रम में विभिन्न कार्यक्रम एवं रैलियों को जनपद के विभिन्न स्थानों पर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान।

राजा शारदा महेश इण्टर कालेज रॉबर्ट्सगंज में ‘हक की बात प्रशासन के साथ सीधा संवाद एवं मेगा इवेन्ट का आयोजन” किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा पूछे गये सवालो का दिया गया जवाब। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर पंपलेट के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किया गया जागरुक। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को राजा शारदा महेश इण्टर कालेज रॉबर्ट्सगंज मे *मिशन शक्ति चतुर्थ चरण* के अन्तर्गत *”हक की बात प्रशासन के साथ सीधा संवाद एवं मेगा इवेन्ट”* का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। जिसमे बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा बढ चढ कर प्रतिभाग किया गया।

जिसमे जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बालिकाओं एवं महिलाओं के हक की बात पर सीधे संवाद किया गया। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सरोजमा सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उपर होने वाले हिंसा के संरक्षण एवं सुरक्षा के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मौकै पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया गया।

इस मौके पर महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा पूछे गये सवालो का जवाब दिया गया। साथ ही टोल फ्री नम्बर जैसे 181, 1098, 112, 1076, 1090, व गुड़ टच, बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कालेजों, गांवों, कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं धार्मिक स्थलों आदि के आस पास मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मुख्य आरक्षी कविता सिंह, आरक्षी प्रगति शुक्ला, प्रियंका द्विवेदी, अर्चना सिन्हा, कविता यादव एवं गरिमा सिंह आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें