Monday, May 20Ujala LIve News
Shadow

अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर सांकेतिक भाषा के शिक्षकों को किया सम्मानित

Ujala Live

अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर सांकेतिक भाषा के शिक्षकों को किया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर आज प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डाo कीर्तिका अग्रवाल जी के नेतृत्व में स्वरूप रानी चिकित्सालय के निकट बचपन डे केयर सेंटर में दिव्यांग बच्चों को सांकेतिक भाषा सिखा रहे शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया साथ ही बच्चों को जलपान की व्यवस्था करवाकर उन्ही के साथ जलपान किया। बच्चों ने खुश होकर कीर्तिका अग्रवाल को धन्यवाद दिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा उनका स्वागत किया।

शिक्षकों को पुरस्कृत करते हुए डाo कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि यह दिन दिव्यांग व्यक्तियों के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, लोग सांकेतिक भाषा को लेकर जागरूक रहें और इसके महत्व को समझें, यह दिव्यांग लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों की वकालत करने का भी दिन है, अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस दिव्यांग समुदाय की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और सुरक्षित रखने के अवसर के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चंद्रभान द्विवेदी समेत सभी शिक्षक एवम छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें