विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर आरोग्य भारती द्वारा वेबीनार
विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर आरोग्य भारती द्वारा वेबीनार
महर्षि सुश्रुत सर्जरी के आविष्कारक-डॉ०राघवेन्द्र कुलकर्णी
विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती प्रयागराज काशी प्रांत द्वारा ऑनलाइन स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया भगवान धन्वंतरि की वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ मुख्य अतिथि आरोग्य भारती के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र कुलकर्णी ने बताया कि महर्षि सुश्रुत सर्जरी के आविष्कारक माने जाते हैं। 2600 साल पहले उन्होंने अपने समय के स्वास्थ्य वैज्ञानिकों के साथ प्रसव, मोतियाबिंद, कृत्रिम अंग लगाना, पथरी का इलाज और प्लास्टिक सर्जरी जैसी कई तरह की जटिल शल्य चिकित्सा के सिद्धांत प्रतिपादित किए।
सुश्रुत प्राचीन भारत के महान चिकित्साशास्त्री एवं शल्यचिकित्सक थे। वे आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रन्थ सुश्रुतसंहिता के प्रणेता हैं। इनको शल्य चिकित्सा का जनक कह...